UK : चमोली जिले में सुरंग हादसे पर THDC ने क्या कहा ऋषिकेश में, जानें

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : चमोली जिले के  पीपलकोटी में सुरंग हादसे में THDC ने ऋषिकेश में प्रेस रिलीज जारी की. इस दौरान क्या कहा जानिये….

  • विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टेल रेस टनल में दुर्भाग्यपूर्ण घटना

ऋषिकेश/चमोली: विष्णुगाड–पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना (VPHEP) के टेल रेस टनल (TRT) में 13 अगस्त, 2026 को सायं  लगभग 6:20 बजे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। TRT (फेज-II) के Chainage 1440 मीटर पर टनल में आवाज़ के साथ  अचानक बड़ी मात्रा में पानी और मलबा भर गया। घटना के समय Chainage 1230 मीटर पर टनल की कंक्रीट  लाइनिंग का कार्य चल रहा था और वहां मुख्य कार्यदायी संस्था HCC द्वारा नियुक्त/तैनात कुल 22 श्रमिक कार्यरत  थे।

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 श्रमिकों की मृत्यु हुई है, 3 श्रमिक लापता हैं तथा 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक घायल श्रमिक को आवश्यक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। THDC प्रबंधन मृत श्रमिकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है तथा घायल श्रमिकों को हर संभव चिकित्सा सहायता एवं सहयोग प्रदान कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के समन्वय में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए गए। वर्तमान में THDC, हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC), NDRF, SDRF, CISF तथा जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। टनल से पानी एवं मलबा निकालने तथा बचाव दलों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण लगाए गए हैं। राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

ALSO READ:  UK : जब धरती पर धर्म का बोलबाला होता है तब भगवान अवतरित होते हैं : युवराज स्वामी गोपालाचार्य  महाराज

THDCIL के प्रबंध निदेशक सहित प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर उपस्थित हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रत्यक्ष निगरानी करते हुए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।THDCIL प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। कंपनी
जिला प्रशासन एवं सभी संबंधित एजेंसियों के साथ पूर्ण समन्वय में उपलब्ध सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग कर रही है। साथ ही, घायल श्रमिकों के समुचित उपचार तथा प्रभावित श्रमिकों एवं उनके परिवारों को हरसंभव आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है।श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और राहत एवं बचाव अभियान के लिए हरसंभव संसाधन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। घटना के कारणों एवं परिस्थितियों का विस्तृत आकलन संबंधित सक्षम एजेंसियों के
समन्वय से किया जाएगा।THDCIL इस कठिन समय में प्रभावित श्रमिकों एवं उनके परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है।

Related Articles

हिन्दी English