UK : हल्द्वानी में CM ने अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसदगण, विधायकगण एवं जिलाध्यक्षों के साथ क्षेत्रीय विकास एवं संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की

ADVERTISEMENTS
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट पहुंचे हल्द्वानी के गौलापार
- अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसदगण, विधायकगण एवं जिलाध्यक्षों के साथ क्षेत्रीय विकास एवं संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की
- आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अहम बैठक मानी जा रही है यह
हल्द्वानी : अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह अहम बैठक मानी जा रही है. नैनीताल जिले के हल्द्वानी के गौलापार में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसदगण, विधायकगण एवं जिलाध्यक्षों के साथ क्षेत्रीय विकास एवं संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ बैठक में विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से आगे बढ़ाने, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा जी, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार एवं तरुण बंसल सहित मंत्रीगण एवं विधायकगण उपस्थित रहे।संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ—विकसित उत्तराखंड की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते कदम।




