UK : गजब…फोन आया जिन्दा हो गए हैं वे, अब अंतिम संस्कार कैंसिल, जानें मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • सड़क पर गड्ढे ने जान लौटा दी, जबकि अमूमन होता है गड्ढा जान लेता है
  • शव वाहन का पहिया गड्ढे में गिरा, लगा झटका तो शव की आँखें खुल गयी, ज़िंदा हो गया मुर्दा, एम्स ऋषिकेश में भर्ती
ऋषिकेश : मामला तीर्थ नगरी ऋषिकेश का है….घटना सुनने के बाद हर कोई हैरान है….मामला एक मृत ब्यक्ति का ज़िंदा होने का है….जहां एक मुर्दा अचानक से जिंदा हो गया. एक तरफ जहाँ सड़क पर गड्ढे जान ले लेते हैं वहीँ यहाँ पर गड्ढे ने जिंदगी लौटा दी…शव का अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान घाट ले जाने की तैयारी थी. तभी फ़ोन आया चिता की तैयारी में गए लोगों को फोन गया अब अंतिम संस्कार नहीं करेंगे…ज़िंदा हो गए हैं.  मामला सिटी गेट के सामने गीता नगर गली नंबर ५ का है…यहाँ पर साईं राम का निधन हो गया था…बाकायदा डॉक्टर्स ने डेड घोषित कर दिया. रोना धोना परिजनों का शुरू हो चुका था. अंतिम संस्कार की तैयारी चल्र  रही थी. शमशान घाट ले जाते समय वाहन का पहिया गड्ढे में गया और झटका लगा तो साईं राम की ऑंखें खुल गयी, हरकत दिखी शरीर में….फिर क्या था परिजन यकीन ही नहीं कर पा रहे थे. लगता है यमराज ने गलती से नंबर लगा दिया था उनका..खैर परिजन खुश. शव वाहन  मुक्तिधाम सेवा समिति से अंतिम यात्रा वाहन भी बुक कराया था.
शव वाहन  श्यामपुर रेलवे फाटक के पास से गुजर रहा था, मुक्तिधाम सेवा समिति के पंकज गुप्ता के मुताबिक,  एम्बुलेंस के गड्ढे में झटके से साईं राम जी की सांसें वापस लौट आई हैं. इससे पहले घरवालों ने बुक कर दी थी चिता. सूचना के मुताबिक़, पहले डॉक्टरों ने उनके गुर्दे फेल होने और दो बार हार्ट अटैक आने की बात कहकर उन्हें मृत घोषित कर दिया था. फिलहाल उन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है. मुक्तिधाम सेवा समिति के पंकज गुप्ता ने बताया कि दोपहर में उनके पास साईं राम जी के अंतिम संस्कार के वाहन की बुकिंग आई थी. उन्होंने वाहन और चालक तय कर दिया था. लेकिन दोपहर करीब 2:30 बजे परिजनों का फोन आया कि बुकिंग रद्द कर दीजिए. पूछने पर उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस के गड्ढे में कूदने पर लगे झटके से साईं राम जी की सांसें वापस लौट आई हैं. घटना चर्चा का विषय बन गयी है. हर कोई चटकारे ले कर समाचार को पढ़ रहे हैं.पूर्व पार्षद विजय बडोनी का कहना है, यह हैरान करने वाली घटना है, हम लोग भी हैरान हैं इसको सुन कर. वहीँ  लोग कह रहे हैं, आंखिर साईं राम मर कर ज़िंदा लौट आये इस कलयुग में…वहीँ परिजन पहले विलाप में थे अब खुश हैं. 

Related Articles

हिन्दी English