UK : हल्द्वानी में  तीन पानी flyover पर  भीषण हादसा, 1 की मौत 2 गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी  : शहर में बरेली रोड तीनपानी फ्लाईओवर पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया।शुक्रवार को  डिवाइडर से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी कोतवाली के मंडी चौकी क्षेत्र में स्थित तीनपानी फ्लाईओवर पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. एसएसपी मंजूनाथ टीसी के।मुताबिक कार ओवरस्पीड में थी, कार में एक युवती समेत 4 लोग सवार थे।जिनमें एक कि मौत हो गयी, दो नाजुक बताए जा रहे हैं।युवती सुरक्षित है।

ALSO READ:  UK : प्रेमी की चली गई जान,हल्द्वानी में प्रेमिका संग रुका था होटल में, जानें ममला

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Related Articles

हिन्दी English