UK: चेक बाउंस के मामलें में वांछित वन विभाग में कार्यरत कर्मचारी को गिया गया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्यवाही को प्रभावी बनाने तथा मा० न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।निर्गत निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोटद्वार में विचाराधीन चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे वन विभाग में तैनात कर्मचारी को मवाकोट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक करवाई की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार वारण्टीः-
जितेन्द्र सिंह, निवासी मवाकोट, कोटद्वार, जनपद पौडी गढवाल।
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 मेहराजुद्ददीन
2- हे0 का0 राकेश आजाद
3- का0 अनुज वर्मा



