UK : भीमताल में पहली बार हुई भव्य बोट रैली, तिरंगे के सम्मान का दिया संदेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
भीमताल : नैनीताल जिले के भीमताल में  भारतीय जनता युवा मोर्चा भीमताल मंडल द्वारा पहली बार ऐतिहासिक एवं भव्य बोट रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष पारस चन्द्र ने किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि रैली के माध्यम से राष्ट्रप्रेम एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। पारस चन्द्र ने कहा कि बोट रैली के माध्यम से युवा, मातृशक्ति, बच्चों एवं वरिष्ठजनों को सहज रूप से जोड़ने का प्रयास किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करने के लिए इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया और देशहित में हरसंभव प्रयास करने की अपील की।
कार्यक्रम में दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी, खनिष्ठ ढिंगरा, गौतम मट्याली, पंकज जोशी, मनोज भट्ट, दिनेश सांगुड़ी, मीनाक्षी भगत जोशी, चन्द्रशेखर गिरी, नीमा नेगी, पुष्कर मैरा, योगेश तिवारी, कमलेश रावत, गोपाल कृष्ण भट्ट एवं रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा, मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : नौकरी छोड़ी, सिलबट्टा थामा और पहाड़ी स्वाद को बना दिया पहचान: हरीश बिष्ट की आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English