UK : UKD ने मेघा पेटशाली को नैनीताल जिला महामंत्री नियुक्त किया
ADVERTISEMENTS
- मेघा पेटशाली महामंत्री नियुक्त होने के बाद नैनीताल जिला इकाई को लाभ होगा प्रताप चौहान, नैनीताल जिला अध्यक्ष, UKD
- उक्रांद हमेशा जल जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ती आई है, जो उत्तराखंड के हित में है
नैनीताल :(मनोज रौतेला) उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) जिला इकाई नैनीताल के जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान द्वारा मेघा पेटशाली निवासी हाई कोर्ट कैंपस मल्लीताल को सर्वसम्मति से जिला महामंत्री नियुक्त किया है. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसका फायदा पार्टी को मिलेगा. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है.इसके साथ ही पार्टी ने मातृशक्ति को पद देकर उपयोगिता की कदर की है. 

मेघा पेटशाली के जिला महामंत्री नियुक्त होने पर नीति निर्धारण समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह जंतवाल, कुमाऊ प्रभारी बहादुर सिंह रावत, संस्थापक सदस्य खड़क सिंह बगड़वाल, संयुक्त सचिव केंद्रीय श्याम सिंह नेगी, सदस्य संसदीय बोर्ड मदन सिंह मेर, उत्तम बिष्ट अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ रवि वाल्मीकि तारा सिंह नेगी, मोहन सिंह भाटिया, मोहन सिंह नेगी, अशोक सिंह बोहरा द्वारा बधाई दी गई. मेघा पेटशाली के उज्जवल भविष्य की कामना की. उनकी नियुक्ति पर जिला नैनीताल इकाई को और बल मिलेगा. जल जंगल, जमीन की लड़ाई गैरसैण राजधानी, मूल निवास 1950 और अनिवार्य चकबंदी जैसे पहाड़ के मुद्दों की लड़ाई को और बल मिलेगा. उल्लेखनीय है २०२७ में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में उक्रांद ने भी कमर कस ली है.





