UK: अस्थाई राजधानी में पुल टूटा, विशाल गड्ढा बना, खुली पोल निर्माण की

ADVERTISEMENTS
देहरादून : ये हाल है अस्थाई राजधानी देहरादून का…ये कोई तेल नहीं गिरा सडक पर, न पानी गिरा है…यह विशाल गड्ढा बन गया है…विकास यही कह रहा है…विकास को समझिये. यहाँ पर सोमवार देर रात पुल टूट गया…जो नया था. लेकिन इसकी पोल देखिये कैसे खुली…कौन होगा वह इंजिनियर, विभाग…इन सबके खिलाफ जांच होनी चाहिए.
ये गड्ढा सोमवार रात अचानक से उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून की सड़क पर हो गया। प्रेमनगर से विकासनगर होते हुए पांवटा साहिब जाने वाली रोड पर नंदा की चौकी के पास हाल ही बने पुल की अप्रोच रोड पर विशालकाय गड्ढा बन चुका है। पिछले हफ्ते अस्थाई पुल बह जाने के बाद इस नए पुल को चालू किया गया था। लेकिन ये पुल पहली परीक्षा में ही फेल हो गया।



