UK :लालकुवां विधानसभा में बूथ अध्यक्ष राकेश कुमार के घर पहुंचे, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री धामी

ADVERTISEMENTS
लालकुवां /हल्द्वानी : दो दिन के उत्तराखंड दौरे के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट गुरूवार को हल्द्वानी से लगे लालकुवां विधानसभा में भी गए. वहां पर उन्हूने बूथ अध्यक्ष राकेश कुमार के घर पर चाय पी उनके परिवार से मिले. इस दौरान, स्थानीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट भी उनके साथ थे. बिष्ट के अनुसार, “हम सब को गौरवान्वित करने वाला पल !यूं ही नहीं भाजपा को सबसे अलग और विशेष पार्टी कहा जाता है,इस कथन को चरितार्थ करते हुए आज लालकुआं विधानसभा की बूथ संख्या 17 ग्राम जयपुर बीसा में भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन जी,माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी,माननीय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री महेंद्र भट्ट जी,माननीय सांसद आदरणीय श्री अजय भट्ट जी ने बूथ अध्यक्ष श्री राकेश कुमार जी से उनके आवास पर मुलाकात की! बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन में अत्यन्त महत्वपूर्ण पद है जो संगठन और सरकार की रीति‐नीति को घर घर पहुंचाने का कार्य करता है,भाजपा समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों में बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करती आ रही है !
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री तरुण बंसल जी,जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रताप बिष्ट जी,पूर्व विधायक आदरणीय श्री नवीन दुमका जी,मंडल अध्यक्ष हल्दूचौड़ श्री विजय दुमका जी,उपाध्यक्ष श्री अशोक पढ़ालनी जी,महामंत्री मनोज रावत जी,मंत्री सुरेंद्र मलवाल जी और युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी सहित पदाधिकारी,कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित थे |”



