UK :बिहार का युवक ऋषिकेश में गिरफ्तार, 1 किलो 520 ग्राम गांजे के साथ

कोतवाली ऋषिकेश ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 01 किलो 520 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
******************
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।
इसी क्रम में दिनांक 22.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान गोल मार्केट गली ऋषिकेश से अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र संजय राम निवासी रमई टोल सोरमार थाना चकमेहसी जिला समस्तीपुर(बिहार) उम्र-24 वर्ष को 01 किलो 520 ग्राम अवैध गांजा को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे N.D.P.S ACT के अन्तर्गत मु0अ0सं0 – 173/2026 धारा 8/20 NDPS Act बनाम सोनू पंजीकृत कर आज दिनांक 23.06.2026 को न्यायालय पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
********************
*अभियुक्त से बरामद माल*
***********************
(1)- अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 520 ग्राम अवैध गांजा।
गिरफ्तार अभियुक्त
******************
(1)- सोनू कुमार पुत्र संजय राम निवासी रमई टोल सोरमार थाना चकमेहसी जिला समस्तीपुर(बिहार) (उम्र-24 वर्ष)
*गिरफ्तारी का विवरण*
*********************
कोतवाली ऋषिकेश द्वारा प्रचलित अभियान के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा गश्त व अक्समात चैकिंग के दौरान सदिग्ध होने पर पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो अपना नाम सोनू कुमार पुत्र संजय राम निवासी रमई टोल सोरमार थाना चकमेहसी जिला समस्तीपुर (बिहार) (उम्र-24 वर्ष) बताया । उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर एक काले रंग के पिट्टु बैग के अंदर भुरे रंग की टेप व लाल व पीली पन्नी के अंदर पन्नी के अन्दर 01 किलो 520 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । बरामद गाजें के बारे उक्त पकडे गये व्यक्ति से पूछा तो उसने बताया कि कि मैं दरभंगा बिहार का रहने वाला हूँ, यह गांजा में ऋषिकेश के मायाकुण्ड झुग्गी झोपडी में रहने वाले सीताराम के कहने पर दरभंगा से नकद 8000/रुपये में खरीद कर लाया और दिनांक -21.06.2026 रविवार को ट्रेन के माध्यम से ऋषिकेश पहुँचा यह गांजा जिससे खरीदा है मैं उस व्यक्ति को मैं नही जानता हूँ, यह गांजा में सीताराम को देने जा रहा था,उससे 10 हजार रुपये लेने थे और फिर में वापस बिहार चला जाता । पुलिस ने मुझे पकड लिया, साहब में पहले भी गांजा बेचने के आरोप में पंजाब के जिला फतेहगढं से भी जेल में जा चुका हू। तो आपने पकड़ लिया।
पुलिस टीम-
1-उ0नि0 बिनेश कुमार
2-कानि0 161 विनित कुमार



