UK :ऋषिकेश कौडियाला के पास गंगा नदी में डूबा आशीष जैन, SDRF जुटी सर्च में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • एसडीआरएफ टीम द्वारा कौड़ियाला के पास गंगा नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश जारी,

ऋषिकेश:शनिवार यानी दिनांक 06 जून 2026 को सायं लगभग 0600 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कौड़ियाला स्थित एक होटल के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान एक व्यक्ति तेज धारा में बह गया तथा आगे जाकर डूब गया।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम ढालवाला, जो वर्तमान में देवप्रयाग क्षेत्र में हुई दुर्घटना में लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु सर्च अभियान में लगी हुई थी, तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त की। परिजनों द्वारा बताया गया कि स्नान के दौरान उक्त व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह गंगा की तेज लहरों में बहता हुआ काफी दूर तक दिखाई दिया और फिर दृष्टि से ओझल हो गया।

ALSO READ:  UK : देहरादून के क्लेमेंटाउन पर सुभाषनगर  स्थित बी0एम0 हुंडई शो रूम में आग लगी

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। टीम ने राफ्ट एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों की सहायता से नदी में काफी दूर तक गहन तलाशी अभियान चलाया, किन्तु देर शाम तक डूबे हुए व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डूबने वाले व्यक्ति का नाम आशीष जैन (उम्र 40 वर्ष) निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) है। वह अपने परिवार के साथ पर्यटन हेतु क्षेत्र में आया हुआ था तथा परिवार सहित कौड़ियाला स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे । जहां स्नान के दौरान यह घटना घटित हुई।अंधेरा होने एवं दृश्यता कम हो जाने के कारण सर्च अभियान को फिलहाल रोक दिया गया है। एसडीआरएफ टीम द्वारा कल प्रातः पुनः सघन सर्च अभियान चलाया जाएगा।

ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

एसडीआरएफ की अपील-

एसडीआरएफ सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील करती है कि गंगा नदी अथवा अन्य जलधाराओं में बिना स्थानीय जानकारी एवं सुरक्षा मानकों के स्नान करने का जोखिम न उठाएं। गंगा नदी का जलस्तर एवं प्रवाह अचानक परिवर्तित हो सकता है, जिससे जान-माल का गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कृपया चिन्हित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें तथा स्थानीय प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English