UK :भीमताल में ककड़िया नाले में 3 साल की पीहू डूबी, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने जताया गहरा शोक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ककड़िया नाले में डूबने से 3 वर्षीय बालिका की मृत्यु पर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने जताया गहरा शोक

भीमताल : भीमताल बाईपास से लगे ककड़िया नाले में डूबने से ग्राम बानना निवासी  भुवन राम  की सुपुत्री कुमारी पीहू के निधन की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई।

कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है। दुःख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

ALSO READ:  UK : भीमताल से UKD विधायक प्रत्याशी नीरज बिष्ट ने किया क्षेत्र का भ्रमण, रामलीला में हुए शामिल, युवाओं को दिया रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य का आश्वासन

 कौशिक ने बताया कि  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  के निर्देशानुसार जिलाधिकारी से वार्ता कर घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ:  UK : UKD ने मेघा पेटशाली को नैनीताल जिला महामंत्री नियुक्त किया

उन्होंने कहा कि प्रशासन को घटना के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English