UK : भीमताल से UKD विधायक प्रत्याशी नीरज बिष्ट ने किया क्षेत्र का भ्रमण, रामलीला में हुए शामिल, युवाओं को दिया रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य का आश्वासन

नैनीताल : भीमताल विधानसभा से उत्तराखंड क्रांति दल #UKD के विधायक प्रत्याशी नीरज बिष्ट ने भीमताल क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान बिष्ट ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में जाकर आम जनता, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
इसके पश्चात नीरज बिष्ट जी अपनी विधानसभा क्षेत्र में चल रही रामलीला में भी शामिल हुए। वहाँ उन्होंने रामलीला कमेटी के सदस्यों से भेंट की, कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए श्री बिष्ट ने आश्वासन दिया कि, “यदि इस बार जनता के आशीर्वाद से मैं उक्रांद से जीतकर आता हूँ, तो अपने क्षेत्र में हर संभव प्रयास कर रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करूंगा।”उन्होंने कहा कि भीमताल के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, यहाँ के स्कूलों और अस्पतालों की हालत सुधारी जाएगी, और पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय रोजगार पैदा किया जाएगा।
बिष्ट की इन बातों को सुनकर क्षेत्र के लोगों, विशेषकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि नीरज बिष्ट जी की बातें दिल से निकली हुई लगती हैं और वे सच में पहाड़ के दर्द को समझते हैं।इस भ्रमण में युवा उक्रांद के केंद्रीय सचिव गंगा सिंह मेहरा सहित उक्रांद के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





