सुबह-सुबह दो बहनों की गोली मार कर हत्या, भाई को बचाने के लिए सामने आयी दोनों बहनें, 15 हजार का था मामला !

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मामले में पुलिस ने देव और अन्ना अर्जुन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली (अमरेंद्र सिंह) : बदमाशों द्वारा घर के अंदर फायरिंग करने से दो बहनों कि मौत हो गयी. रविवार को फायरिंग कि घटना से राजधानी दिल्ली में हड़कंप मच गया. मामला आरके पुरम क्षेत्र के आंबेडकर बस्ती का है. वहीँ फायरिंग में दो बहनों कि मौत हो गयी. गोली की आवाज सुन इलाके में हड़कंप मच गया. किसी ने फायरिंग की सूचना पुलिस को दी, तो तत्काल एक टीम मौके पर पहुंची. मृतक दोनों बहनों के नाम पिंकी और ज्योति है। पिंकी की उम्र उम्र 30 साल और ज्योति की उम्र 29 साल बताई जा रही है..मामले में पुलिस ने देव और अन्ना अर्जुन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी मनोज सी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरके पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके कि घटना है, यहाँ पर अज्ञात हमलावरों ने आज रविवार को दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी . परिजनों के अनुसार भाई को बदमाश गोली मारने वाले थे, लेकिन उनके सामने दोनों बहने आ गईं. इसके बाद बदमाशों ने इन्हे ही निशाना बनाते हुए गोली चला दी. गोली लगने के बाद दोनों को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

ALSO READ:  UK : जसपुर के लिए सीवरेज परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी

बताया जा रहा है कि पैसों के विवाद में दोनों बहनों की हत्या हुई है. बताया जा रहा है कि बदमाशों से ज्योति और पिंकी के भाई ने 15 हजार रुपये लिए थे. इसी पैसों को बदमाश सुबह लेने आए थे. उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी घर के गेट पर. मृतकों की भाभी ने बताया कि बदमाशों ने घर के दरवाजे को कई बार धक्का दिया, लेकिन दरवाजा किसी ने नहीं खोला. इसके बाद बदमाश दोबारा सुबह साढ़े चार बजे आए. फिर दरवाजा खटखटाया. इस बार घर के परिजनों ने दरवाजा खोल दिया. सामने दोनों बहनें आई जिससे दोनों को गोली लगी और मौत हो गयी. घटना के बाद राजधानी में हड़कंप मचा हुआ क्योँकि इस तरफ से घर के अंदर गोलीबारी करना बदमासनों द्वारा कहीं न कहीं सुरक्षा बयवस्था पर पर सवालिए निशान भी लगता है. पुलिस घर वालों से पूछताछ कर और जानकारी जुतनाने में लग गयी है असल में पूरा मामला क्या था.  वहीँ मुख्यमंत्री केजरीवाल ने घटना पर दुःख तो ब्यक्त किया साथ ही कानून बयवस्था पर सवाल भी उठाये. आपको बता दें दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अंदर काम करती है न कि दिल्ली सरकार के अंदर.

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English