ऋषिकेश : आईएसबीटी के पास से दो स्कूटी चोर गिरफ्तार, स्कूटी भी बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : 22 सितंबर 2023 को कोतवाली ऋषिकेश में वादी सागर सिंह ठाकुर पुत्र फतेह सिंह ठाकुर निवासी 32 लक्ष्मण झूला रोड कोतवाली ऋषिकेश देहरादून के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गयी थी कि उनकी एक्टिवा स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर UK14TA5685 दिनांक 22 सितंबर 2023 को चंद्रेश्वर नगर पुल के पास से अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ली गयी । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर मुक़दमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई| स्कूटी बरामदगी एवं अज्ञात चोर की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज की सहायता तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। उसके बाद दिनांक 22 सितंबर 2023 को दो अभियुक्तों को चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर UK14TA5685 के साथ आईएसबीटी ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया है|

ALSO READ:  UK : जंगली जानवरों के आतंक के विरोध में UKD ने वन विभाग पोखरी का किया घेराव, रेंजर को ज्ञापन

नाम पता अभियुक्त-
1-रजत पुत्र नवल किशोर निवासी बाल्मीकि बस्ती कोतवाली ऋषिकेश देहरादून उम्र 27 वर्ष
2-राकेश बिंद पुत्र अलगू शंकर निवासी काले की ढाल कोतवाली ऋषिकेश देहरादून उम्र 23 वर्ष

ALSO READ:  UK : ब्रह्मपुरी में जगतगुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज का 73वां जन्म महोत्सव  बड़ी धूमधाम से मनाया गया

रजत का अपराधिक –
1-मु0अ0स0-458/18 धारा-379 411 आई पी सी चालानी थाना कोतवाली ऋषिकेश
2-मु0अ0स0-50/20 धारा-25/4 आर्म्स एक्ट चालानी थाना कोतवाली ऋषिकेश
3-मु0अ0स0-477/23 धारा-379 411 आई पी सी चालानी थाना कोतवाली ऋषिकेश

पुलिस टीम-
1-उ0नि0 शिव प्रसाद डबराल, चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश
2-कांस्टेबल प्रेम
3-कांस्टेबल संदीप छाबड़ी
4-कांस्टेबल सचिन सैनी

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English