UK : ब्रह्मपुरी में जगतगुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज का 73वां जन्म महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश: शनिवार को यानी दिनांक 10 अक्टूबर को ऋषिकेश ब्रह्मपुरी स्थित श्री राम तपस्थली आश्रम के पीठाधीश्वर जगतगुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज का 73वां जन्म महोत्सव बड़ी धूमधाम मनाया गया. इस दौरान उत्तराखंड और आसपास के राज्यों से साधु संत व श्रद्धालु भी शामिल हुए. उन्होंने गंगा स्वच्छता का संकल्प दोहराते हुए जगद्गुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम महाराज की निगरानी में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार का कार्य करने की शपथ भी ली. 

शनिवार को आश्रम में आयोजित पितृ अमावस्या के अवसर पर आए हुए सभी भक्तों ने अपने पितरों का आनंद घाट पर पितृ तर्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई.इस अवसर पर महाराज श्री ने कहा जिन लोगों ने पितृ पक्ष की अन्य तिथियों पर किन्हीं कारणों से श्राद्ध नहीं किया है, वे सर्वपितृ अमावस्या के दिन तर्पण और पिंडदान करके अपने पितरों को तृप्त कर सकते हैं।• पितरों की विदाई: मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान पितर पृथ्वी लोक पर अपने परिजनों के पास आते हैं और अमावस्या के दिन वे वापस अपने सूक्ष्म लोक (पितृलोक) की ओर लौटते हैं। इस दिन उन्हें भावभीनी विदाई दी जाती है।
पितृ दोष से मुक्ति: इस दिन विधि-विधान से तर्पण, पिंडदान, ब्राह्मण भोजन और दान-पुण्य करने से कुल के पितरों को शांति मिलती है. कुंडली से पितृ दोष का प्रभाव समाप्त होता है।इस अवसर पर महाराज श्री के जन्मदिवस पर महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज युवराज प्रदीप महाराज ने उत्तरीय पुष्पहार पगड़ी पहनाकर सभी संत समाज की ओर से महाराज जी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए सभी ने महाराज श्री का स्वागत अभिनंदन किया. महामंडलेश्वर महावीर दास युवराज प्रदीप शर्मा तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज केशव जगदीश दास हरिदास पंडित कृष्ण कुमार प्रमोद दास हरिओम दास आशा पलिया सुमन शेरावत कैलाश चंद शर्मा संतोष पुजारी राघव दास सोमेश्वर दास अर्पित शर्मा अभिषेक शर्मा राम चौबे पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे.





