UK :हल्द्वानी की प्राचीन रामलीला में हुआ धनुष यज्ञ, धूमधाम से निकली श्रीराम बारात

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी :नगर की ऐतिहासिक प्राचीन श्री रामलीला संचालन समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव अपने चरम पर पहुँच गया है।समिति के प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक *11 अक्टूबर 2026, रविवार* को रामलीला मंच पर सीता स्वयंबर,धनुष यज्ञ श्री राम विवाह का भव्य मंचन किया गया। जिसमें राजा जनक के दरबार में देश-देश के राजाओं का आगमन, सीता जी द्वारा शिव धनुष का दर्शन तथा भगवान श्रीराम द्वारा धनुष भंजन की अद्भुत लीला दिखाई गई, परशुराम लक्ष्मण संवाद का भी मंचन व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री के निर्देशन में हुआ।

वहीं महोत्सव का सबसे भव्य आकर्षण *श्री राम बारात* बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। बारात श्री लाटूरिया बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर प्राचीन रामलीला मैदान में पहुंची जिसमें नगर के तमाम गणमान्य लोगों ने भाग लिया मुख्य रूप से श्री राम बारात में सांसद अजय भट्ट,विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज बिष्ट, प्रताप बिष्ट, सुरेश भट्ट , दर्जा प्राप्त मंत्री अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा तथा प्राचीन श्री शिव सेवा समिति से प्रदीप बिष्ट, हरिमोहन अरोरा, धर्मेंद्र गुप्ता आदि रहे। वहीं जनकपुरी में बारात का स्वागत रामलीला संचालन समिति के रिसीवर ए बी बाजपेई, प्रेम गुप्ता , विवेक कश्यप, भवानी शंकर नीरज, एन बी गुणवंत ,प्रदीप जनौटी ,हरीश आर्य पंकज कपूर, तनुज गुप्ता , अतुल अग्रवाल, अमित जोशी, योगेश शर्मा, बसंत अग्रवाल, विजय भट्ट तथा मनोज गुप्ता आदि ने किया । नीरज प्रभात गर्ग, निशुल् अग्रवाल,जीवन कार्की , भुवन तिवारी आदि ने व्यास पूजन किया।रामलीला मैदान में आज की सेवा रोहित ठाकुर सीमा देवल, राशि जैन, संजय गोयल, शालिनी जायसवाल आदि रहे।






