UK :कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग में सुभाष चंद्र सेमवाल ऋषिकेश महानगर के अध्यक्ष नियुक्त 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऋषिकेश निवासी पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र सेमवाल को ऋषिकेश महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी (सेवानिवृत्त) द्वारा 6 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।
——————————–
नियुक्ति पत्र में सुभाष चंद्र सेमवाल की कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा, लगन, समर्पण एवं संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपे जाने का उल्लेख किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सेमवाल अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पूर्व सैनिक विभाग एवं कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।नियुक्ति पत्र में यह भी आशा व्यक्त की गई है कि वे कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप उत्तराखंड में पार्टी को एक सशक्त राजनीतिक दल के रूप में स्थापित करने तथा कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान देंगे। सेमवाल की नियुक्ति से ऋषिकेश में कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के संगठनात्मक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। पार्टी कार्यकर्ताओं को आशा है कि उनके नेतृत्व में पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।सुभाष चन्द्र सेमवाल ने इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी का आभार व्यक्त किया व कहा कि मैं पूरी कर्मठता से इस ज़िम्मेदारी का निर्वहन करूँगा ।

Related Articles

हिन्दी English