UK : दिनेश चंद्र मास्टरजी उक्रांद के केन्द्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : ऋषिकेश मेयर चुनाव में खलबली मचाने वाले दिनेश चन्द्र मास्टर जी उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद #UKD ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत कर उनका मान बढ़ाया है…कुछ महीनों के बाद प्रदेश में चुनाव होने हैं ऐसे समय में स्थानीय दल UKD भी संगठन को मजबूत करने की दिशा में मेहनत कर रही है. दिनेश चन्द्र मास्टर जी कुछ समय पहले उक्रांद में शमिल हुए थे. इससे पहले ऋषिकेश मेयर का चुनाव उन्हूने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था…और भाजपा के प्रत्याशी को काफी मजबूती से चुनौती दी थी. अब मास्टर जी को केंद्र पद देकर उक्रांद ने दिखा दिया है वह आगामी विधानसभा चुनाव् को लेकर काफी गंभीर है. मास्टर जी की पकड देवप्रयाग से लेकर ऋषिकेश, रायवाला, ग्रामीण इलाकों में है. खासतौर पर पहाड़ी वोटर्स पर उनकी अच्छी पकड़ है. ऐसे में पार्टी को कहीं न कहीं फायदा जरुर होगा. ऐसा राजनीतिक पंडितों का मानना है. 

Related Articles

हिन्दी English