महिला सिपाही के प्यार में भिड़े दो थाने के ड्राईवर, हुई गोलीबारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

अजब गजब किस्से हो जाते हैं कभी कभी…हकीकत में ऐसा हुआ है. बिहार के गया में दो थाने के ड्राईवर के बीच भिड गए. यहाँ तक गोलीबारी भी हो गयी. एक को गोली भी लग गयी. मामला इश्क का जो है.  महिला पुलिसकर्मी के प्रेम प्रसंग में दो थानों के ड्राइवरों के बीच गोलीबारी होने से हर कोई हैरान है. गया  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का यह मामला है.  परैया थाना के निजी ड्राइवर गौतम कुमार ने कोतवाली थाना के ड्राइवर नीरज कुमार के सीने में गोली मार दी.  जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही पहले परैया थाने में तैनात थीं. जहां उनका अफेयर दोनों ड्राइवरों से था, बाद में महिला सिपाही कोतवाली थाना में लिपिक के पद पर तैनात हो गई. शनिवार को महिला सिपाही के कमरे पर मिलने पहुंचे परैया थाने के ड्राइवर गौतम कुमार और कोतवाली थाने के ड्राइवर नीरज कुमार के बीच विवाद बढ़ने पर यह घटना हुई. घायल नीरज कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन अब यह प्यार किस तरह परवान चढ़ता है यह देखने वाली बात होगी.  फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Related Articles

हिन्दी English