UK : गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोतवाली विकास नगर का मामला 
  • अपराधियो पर कसता दून पुलिस का शिकंजा
  • गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • अभियुक्त जिला बदर के नियमों का उल्लंघन कर निर्धारित अवधि से पूर्व ही जनपद की सीमा में आ गया था वापस
  • आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के एसएसपी दून ने दिये है निर्देश
विकास नगर /देहरादून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-2 थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, सक्रिय अपराधियों व अवैध क्रिया कलापों में लिप्त व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के क्रम दून पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 
इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट देहरादून के निर्देशों पर पूर्व में दिनांक 04/05/2026 को गुण्डा अधिनियम में 06 माह की अवधि के लिए जिला बदर किये गये अभियुक्त राहुल कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप निवासी कश्यप मौहल्ला कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून को नशा मुक्ति केन्द्र मलुकावाला के बाहर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध  कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0- 336/2026 धारा 3(1)/10 गुण्डा नियंत्रण अधि0 1970 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 
अभियुक्त जिला मजिस्ट्रेट देहरादून के आदेशों की अवहेलना कर 06 माह की निर्धारित अवधि से पूर्व ही जनपद देहरादून में निवास कर रहा था।  अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक घटनाओं के आधा दर्जन से अधिक अभियोग दर्ज हैं। जिसमें अभियुक्त जमानत पर चल रहा हैं।  
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
राहुल कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप, निवासी कश्यप मौहल्ला, विकासनगर, देहरादून,  उम्र 22 वर्ष
आपराधिक इतिहास अभियुक्त:
01- मु0अ0सं0- 214/2023 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट  कोतवाली विकासनगर ,
02-  मु0अ0सं0- 238/2023 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट  कोतवाली विकासनगर, 
03- मु0अ0सं0- 372/2023 धारा 380/457/411 भादवि  कोतवाली विकासनगर, 
04- मु0अ0सं0- 065/2024 धारा 380/411 भादवि  कोतवाली विकासनगर,
05-  मु0अ0सं0-169/2024 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट  कोतवाली विकासनगर, 
06- मु0अ0सं0- 291/2024 धारा 305/317(2) BNS  कोतवाली विकासनगर ,
07- मु0अ0सं0- 194/2025 धारा 60 आबकारी अधि0  कोतवाली विकासनगर
08- मु0अ0सं0- 336/2026 धारा 3(1)/10 गुण्डा नियंत्रण अधि0 1970
पुलिस टीम :
1- उ0नि0 सतेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी डाकपत्थर
2- कानि0 पदम 
3- कानि0 कपिल जोशी

Related Articles

हिन्दी English