ऋषिकेश में जवाहरलाल नेहरू  की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में दी गयी श्रधान्जली, किया चाचा नेहरु को याद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय  जवाहरलाल नेहरू  की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह एवं पीसीसी जयेंन्द्र रमोला ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू वह नाम है जिससे हर भारतीय परिचित है नेहरू  बच्चों के बीच काफी मशहूर थे. जिसके कारण बच्चे उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते थे. जवाहरलाल नेहरू एक महान नेता थे. वे भारत के पहले प्रधानमंत्री होने के साथ साथ अब तक के सबसे लोकप्रिय भारतीय प्रधानमंत्री भी हैं. शिक्षा से उन्हें बेहद लगाव था. उन्होंने भारत में आईआटी, एम्स और एनआईटी जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों की नींव रखी.
इसी क्रम में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा एवं पूर्व पार्षद मनीष शर्मा ने कहा जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महान नेता थे और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे नेहरू .जी ने अपने जीवनभर समाजसेवा करने के लिए समर्पित किया। उन्होंने महात्मा गांधी के संगठन में भी एक प्रमुख योगदान दिया और स्वदेशी आंदोलन में भी अग्रणी भूमिका निभाई। श्रद्धांजली समारोह में  शैलेंद्र बिष्ट, ललित मोहन मिश्र ,राजेंद्र कोठारी, ऋषि सिंघल, मधु जोशी, सरोज देवराड़ी, निवर्तमान पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, शकुंतला शर्मा,  ब्लॉक अध्यक्ष रुकम पोखरियाल,मण्डलम अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, कमल बनर्जी, हरी सिंह नेगी, विनोद रतूड़ी, ओम सिंह पंवार, अशोक शर्मा, परमेश्वर राजभर, संजय भारद्वाज, मनीष जाटव, रविन्द्र प्रकाश, विजय बिष्ट, अक्षय गुप्ता, पुरंजय राजभर, गौरव अग्रवाल, आदित्य, आदि कांग्रेसी मौजूद रहे.

Related Articles

हिन्दी English