यूपी : परिवार को खुशहाल रखना है तो ट्रैफिक रूलस को जीवन का बनाएं हिस्सा : ARTO सुल्तानपुर नंद कुमार

हादसे से बचने के लिए यातायात नियम अपनाने का दिलाया संकल्प।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ यातायात जागरूकता पखवारा के अवसर पर हरी झंडी दिखाने के बाद युवाओं को गुलाब का फूल भेंट किया गया, इस दौरान लाल गुलाब का फूल देकर ए आर टी ओ द्वारा ट्रैफिक रूल समझाए गए, और कहा कि जिंदगी बचानी है,परिवार को खुशहाल रखना है तो ट्रैफिक रूलस को जीवन का हिस्सा बनाएं।

आपको बताते चलें यातायात जागरूकता पखवारा का शुभारंभ सुल्तानपुर सिटी के अमहट चौराहे के निकट किया गया। जहां सुल्तानपुर जिले के लंभुआ विधानसभा के विधायक सीताराम वर्मा ने इसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन करके किया। माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद लंभुआ विधायक व ए आर टी ओ ने उपस्थित लोगों को यातायात पखवारे से परिचित कराया और कहा कि इस पखवाड़े का उद्देश्य लोगों में जन जागरूकता बढ़ाना है। जिससे होने वाले हादसों को नियंत्रित किया जा सके। ई रिक्शा के बड़े हादसे इस दौरान प्रदेश में आकलन किए गए हैं । जिसे देखते हुए ई-रिक्शा पर जागरूकता पोस्टर लगाकर उन्हें शहर के विभिन्न मार्गों पर रवाना किया गया।

एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने बताया कि जागरूकता के जरिए लोगों को ट्रैफिक रूल्स के प्रति सहजता और सजगता लाना है। जिससे वे ट्रैफिक रूल अपनाएं और सुरक्षित यातायात का आनंद उठा सकें। इस दौरान गुलाब का फूल देकर विधायक की तरफ से लोगों को यातायात जागरूकता पखवारे से जुड़ने के प्रति प्रेरित किया गया। युवाओं को संकल्प दिलाया गया कि वह हर हाल में यातायात नियमों का अनुपालन करेंगे । बाइक चलाते समय सिर पर हेलमेट जरूर लगाएंगे और कार चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल हर हाल में करेंगे।

इस दौरान बाइक के लिए आवश्यक पंजीकरण बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस रखने की नसीहत दी गई। ई चालान से परिचित कराते हुए लोगों को बताया गया कि ओवर स्पीड चलने पर किस तरीके से चलाएं। अवगत कराया कि ई चालान अपने आप स्वचालित मशीनों द्वारा जारी होता है।

Related Articles

हिन्दी English