पौड़ी: 3 शिक्षकों की सड़क दुर्घटना में मौत, 2 घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : जिले में गुमखाल के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने से 3 शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा मंगलवार को प्रातः आठ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि जयहरीखाल ब्लॉक के एक इंटर कालेज में तैनात पांच शिक्षक कार से स्कूल जा रहे थे। गुमखाल के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन शिक्षकों की मौत हो गई। इसमें दो शिक्षिकाएं भी शामिल हैं।

ALSO READ:  UK : बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, सिर और पेट में मारी गोलियां

गंभीर रूप से घायल दो शिक्षकों को उपचार के लिए कोटद्वार भेजा गया है। थानाध्यक्ष लैंसडौन संतोष कुंवार ने हादसे में तीन लोगों के हताहत होने की पुष्टि की।जयहरीखाल के बीईओ सुमेर सिंह कैंतुरा ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिली है। अधिक जानकारी उनके पास नहीं है, स्कूल से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने बताया कि दुर्घटना में कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत मानपुर निवासी पूनम रावत (45), वंदना भंडारी (42) और शिवपुर निवासी दीपक शाह (38) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में अरूण कुमार (30) और जयवीर सिंह (58) घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया है। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के शिक्षक राजकीय बेस चिकित्सालय में पहुंच रहे हैं।

Related Articles

हिन्दी English