यूपी : सुल्तानपुर में बियर के शौकीन चोर.. बियर की दुकान से बियर,नगदी, समेत कैमरा और डी बी आर भी ले उड़े..

एक हप्ते के अंदर दो दो बीयर शॉप पर चोरी हो जाने से शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप..

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ बीती रात चोरों ने बियर की दुकान से हजारों की नगदी समेत 6 से 7 पेटी बियर उठा ले गए, इतना ही नहीं बल्कि शातिर चोरों ने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा और DBR भी ले उड़े।बरहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है साथ ही शातिर चोरों की तलाश की जा रही है,दरअसल मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित सैनिक मार्केट का है जानकारी के अनुसार सैनिक मार्केट में संतोष कुमार जयसवाल उर्फ बबलू जायसवाल की बीयर की ठेके की दुकान है बीती रात उनका भाई दुकान बंद कर घर चला गया,और आज सुबह परिचितों ने दुकान का शटर ऊपर उठा देखा तो इन्हें फोन करके बताया दुकान खुली हुई है।बात सुनकर दुकान मालिक के होश उड़ गए, आनंद-फानन में दुकान पर पहुंचे तो सेटर का ताला टूटा हुआ था और माल गायब था, बबलू जायसवाल ने बताया कि फुटकर पैसे जो दुकान में रखा जाता है वह लगभग 18 से 20,000 था,6 से 7 पेटी बियर गायब है और चोर सीसीटीवी कैमरे का तार काटकर DBR भी उठा ले गए हैं, हमने डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिस आई और मामले की जांच पड़ताल में लगी है।

Related Articles

हिन्दी English