यूपी : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी

- 12 अक्टूबर से इको गार्डन लखनऊ में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से हैं जहाँ उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ जनपद शाखा सुल्तानपुर द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर में अपने संविदा कर्मियों के साथ विभिन्न मांगों जैसे नियमितीकरण,समान कार्य समान वेतन,वेतन वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, बीमा कवर,मंहगाई भत्ता, अनुकम्पा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मियों को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन,नियमित पदों की भर्तियों में कोटे का निर्धारण जैसे विभिन्न मांगों को लेकर शान्तिपूर्ण धरना प्रदर्शन लगातार तीन दिनों से मुख्यालय पर चल रहा है।
आपको बता दें आने वाली 12 अक्टूबर से इको गार्डन लखनऊ में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने की बात कही जा रही है। उक्त धरना प्रदर्शन संयुक्त NHM कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक यादव एवं संरक्षक सुरेश कुमार और NHM कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ आकर्ष शुक्ला की अध्यक्षता में NHM कर्मचारी धरने पर रहे। उक्त धरना प्रदर्शन को ओम प्रकाश गौड़ अध्यक्ष संयुक्त राज्य कर्मचारी जिलाध्यक्ष एवं राम स्वरूप श्रीवास्तव महामंत्री फार्मासिस्ट एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन रहा।





