यूपी : सुल्तानपुर : आज ही पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म..उधर अधिवक्ता पिता की गोली मारकर हो गई हत्या..

अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश.. हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदर्शन का दिया अल्टीमेटम..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ देर शाम बदमाशों ने अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ मौजूद अधिवक्ता के भाई को भी गोली लगी है,जिसे गंभीर अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा घायल का हाल जानने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने कहा हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दरसल मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के कोतवाली देहात थानाक्षेत्र की है। थानाक्षेत्र के भुलकी गांव निवासी अधिवक्ता आजाद अहमद, भाई मंसूर अहमद के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे दोनों भाई अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नकराही चौराहे पर पहुंचे थे कि अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही दोनों भाई बाइक से गिर पड़े। अंधेरे का फ़ायदा उठाकर बदमाश मौके से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसओ कोतवाली देहात कृष्ण मोहन सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से अधिवक्ता व उनके भाई को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अधिवक्ता आजाद को मृत घोषित कर दिया। भाई मंसूर को पैर में गोली लगी है उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।

ALSO READ:  देहरादून में सट्टा लगाने में ब्यस्त था युवक पड़ा पुलिस का छापा हुआ गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोमेन वर्मा अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। उन्होंने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच पड़ताल चल रही है। गोली कांड के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ:  UK : बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, सिर और पेट में मारी गोलियां

अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या एवं उनके भाई मुनौव्वर पर गोली मारकर जानलेवा हमले की सूचना पाते ही जिले के अधिवक्ताओं का जिला अस्पताल में जमावड़ा लगा हुआ है।मौके पर पहुँचे बार अध्यक्ष अरबिंद पाण्डेय व महासचिव आर्तमणि मिश्र ने मामले में किसी प्रकार की नरमी बरतने पर आर-पार की लड़ाई लड़ने की दी चेतावनी भी दे दी है,एसपी सोमेन वर्मा व अन्य जिम्मेदार अफसरों से अधिवक्ता संघ ने दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही की अपेक्षा की है।

आपको बताते चलें आज ही मृतक अधिवक्ता आजाद अहमद की पत्नी ने बच्चे को भी जन्म दिया है,घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English