यूपी : सुल्तानपुर में मोस्ट संघठन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,विकास भवन व कलेक्ट्रेट का किया घेराव..

नकारे कर्मियों की बर्खास्तगी की उठी मांग.. उच्चाधिकारियों द्वारा मांगों को अनसुना करने का लगाया आरोप

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ विभिन्न मांगों को लेकर आज “मोस्ट कल्याण संस्थान,उत्तर प्रदेश” के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में सीडीओ का घेराव किया । नकारे कर्मियों की बर्खास्तगी की मांग किया। जिसके बाद नाराज कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच गए ।कलेक्ट्रेट पहुँच अपनी मांगों को बुलंद किया ।संगठन से जुड़े रिटायर्ड नेवी अफसर जनरल सेक्रेटरी राम उजागर यादव तथा श्यामलाल निषाद के अगुवाई में दर्जनों महिलाएं और पुरुष कार्यकर्ताओं ने जिले के उच्चाधिकारियों द्वारा मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाया

ALSO READ:  UK : मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश लक्ष्मण झूला तक ट्रेन (RRTS) आएगी, सहमती बनी

श्यामलाल निषाद ने कहा कि जिला प्रशासन और मोस्ट प्रतिनिधिमंडल के मध्य मीटिंग करा कर मोस्ट कल्याण संस्थान द्वारा बीते एक वर्ष में की गई मांगों को पूरा कर पीड़ितों को अभिलंब न्याय दिया जाना सुनिश्चित किया जाए ।वहीं लंबित मांगों को पूरा करने के लिए मीटिंग करा कर निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी सुल्तानपुर से मांग की गई।लोगों ने जिला विकास अधिकारी को तत्काल निलंबित की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन तहसील दिवस थाना दिवस में फरियादियों से बारी-बारी सरकारी कार्यालयों में चक्कर न लगवाया जाय।लोगों ने एक स्वर में मांग किया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया जाए तत्काल पीड़ितों की दरख्वास पर मुकदमा दर्ज किया जाए। विधवा, वृद्धा पेंशन आदि का भुगतान कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों की दलाली को जिला अस्पताल से रोका जाए। इस मौके पर भारी हंगामा होते देख नगर कोतवाली पुलिस के कई उपनिरीक्षक मौके पर दल बल के साथ पहुंचे।

ALSO READ:  गजब...SSP पहुंचे मॉर्निंग वाक् करते करते महिला थाने निरिक्षण करने, एक महिला कर्मी मिली वो भी सोती हुई, १९ के ट्रान्सफर

Related Articles

हिन्दी English