यू पी : सुल्तानपुर में बहू ने ससुर को घरेलू विवाद में पीट पीट कर उतारा मौत के घाट

नौ साल पहले आरोपी महिला के पति की हो चुकी है मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

 


खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ एक बहू ने अपने ससुर को पीट-पीट कर कर लहूलुहान कर दिया, आनन-फानन में घायल को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

दरसल घटना जिले के करौंदीकलां थानाक्षेत्र के असलाहुद्दीनपुर गांव की है। यहां के निवासी खेताऊ (68) की छोटे बेटे स्व. रामजीत की पत्नी निक्कू से घरेलू विवाद में बहस होने लगी। विवाद बढ़ गया और इस बीच बहू ने खेताऊ को डंडे से पीटा। बहू के हमले से खेताऊ के सिर पर गंभीर चोट आई। नातिन पूजा बीच-बचाव करने पहुंची। बचाव में उसे भी चोट आई है। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खेताऊ को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन

आपको बता दें कि मृतक खेताऊ की दो संतानें थीं। नौ वर्ष पूर्व छोटे बेटे रामजीत की बीमारी से मौत हो चुकी है। दो साल पहले बड़े बेटे छोटेलाल की मौत हुई है। छोटी बहू निक्कू व ससुर खेताऊ के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। उधर घटना की जानकारी होने पर सीओ कादीपुर शिवम मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी की। थानाध्यक्ष करौंदीकलां मो. अकरम खान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

ALSO READ:  UK :NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर MBSS में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English