यूपी : सुल्तानपुर के राजकीय इंटर कालेज में स्वावलंबी भारत अभियान की संगोष्ठी समारोह का हुआ आयोजन..

देश में भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा स्वावलंबी भारत अभियान : वीरेन्द्र भार्गव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान का कार्यक्रम जीआईसी प्रांगण में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत संयोजक डॉ अखिलेश त्रिपाठी,अनिल सिंह पूर्ण कालिक विस्तारक मौजूद रहे।गोष्ठी व उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मलेन में जिले के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक वीरेंद्र भार्गव द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान गोष्ठी मे बताया गया कि आज पूरे देश में भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्वावलंबी भारत अभियान चलाया जा रहा है,देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना जिला सुल्तानपुर भी पीछे नहीं हटेगा, कृषि प्रधान अपने देश का किसान और व्यवसाई हमेशा से ही भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है और आगे भी आधुनिकीकरण को स्वीकार करते हुए स्वावलम्बन की दिशा मे मजबूती से अपना योगदान देगा,जिला सह समन्वयक जय प्रकाश सिंह ने स्वावलंबन के बारे में बताया कि बच्चो हमे कैसे स्वावलंबी बनना है इसी कड़ी में आप सभी अपने पिता जी से कहिए बनाएं, FPO ऐसी व्यवस्था है जिसमें लगभग 200 छोटे-छोटे किसान संगठित होकर कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होकर उत्पादन,विनिर्माण और निर्यात भी अपनी फसल का कर सकते हैं।विशिष्ट अतिथि पूर्ण कालिक विस्तारक अनिल ने बताया कि 21 अगस्त उद्यमिता दिवस से 5 सितंबर तक स्वालंबी भारत अभियान के 1985 कार्यक्रम हो चुके है इस कार्यक्रम में स्वरोजगार से संबंधित 8 से ज्यादा विभाग कार्य कर रहे है जिसमें उद्योग प्रोत्साहन विभाग, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड,मत्स्य विभाग,कृषि विभाग, पशूपालन विभाग, दुग्ध शाला विकास विभाग,उद्यान एवम खाद्य प्रसंस्करण विभाग,कौशल विकास मिशन आदि विभाग कार्य कर रहे है।

ALSO READ:  2 फर्जी कमांडो संग 22 साल का फर्जी ब्रिगेडियर पकड़ा गया

मुख्य अतिथि अखिलेश जी ने स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान के उद्देश्य और उसकी उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि भारत की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्वदेशी तकनीक और स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण और उनके उपयोग को बढ़ावा देना होगा,हमारे यहाँ प्रदेश में ओ डी ओ पी कार्यक्रम हर जिले में जो वहाँ के लोकल उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है,

ALSO READ:  UK : मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश लक्ष्मण झूला तक ट्रेन (RRTS) आएगी, सहमती बनी

धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य विजय सिंह ने कार्यक्रम का संचालन स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक धर्मेंद्र द्विवेदी ने किया, कार्यक्रम मे जिला महिला समन्यक उपमा शर्मा,डा पंकज सिंह,केशव प्रसाद सिंह,अरुण द्विवेदी, जे पी सिंह,विक्रम विजेंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थीयों की उपस्थिति रहे।

Related Articles

हिन्दी English