यूपी : सुल्तानपुर में किन्नरों के गिरोह ने एक महिला को पकड़कर  पहले मारा थप्पड़, फिर पीटा चप्पलों से..जानिए क्यों..

बीच सड़क किन्नरों की जंग.. बधाईयां मांगने को लेकर हुआ विवाद..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ किन्नर समुदाय की दबंगई इन दिनों अक्सर देखने को मिल रही है। आपको बता दें शहर के डाक खाना चौराहे पर किन्नरों के गिरोह ने एक महिला को पकड़कर उसे पहले थप्पड़ मारा फिर चप्पलों से पीटा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। अभी कुछ दिन पहले दोस्तपुर कस्बे में भी किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ था।

दरसल कोतवाली नगर के डाकखाना चौराहे पर बुधवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब आधा दर्जन संख्या में किन्नर वहां आ धमके। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो किन्नरों के समूह बधाइयां मांग रहा था। इसी समय एक रिक्शे पर जा रही कुछ महिलाओं को किन्नरो ने पकड़ लिया। किन्नरो के समूह ने पूरी जंग की। पोस्ट ऑफिस चौराहे पर महिला को हाथ व चप्पलों से जमकर पीटा। जिससे चौराहे पर राहगीरों का तांता लग गया और सड़क जाम हो गई।

ALSO READ:  UK :CM की सख्ती, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई

वही किन्नरो का आरोप है कि महिला के वेश में पुरूष किन्नरो के इलाके में ढोल आदि बजाकर बधाईयां मांग रहे हैं। बहरहाल इस अफरातफरी में रिक्शे वाली महिलायें भाग निकली। आपको बता दें कि बीते 9 अक्टूबर को दोस्तपुर कस्बे में एरिया बटवारे को लेकर किन्नर मधु काजल और बबीता के मध्य सड़क पर मारपीट हुई थी। मामला थाने पहुंचा था। जहां दोनों की तहरीर पर मुकदमा कायम हुआ है।

ALSO READ:  UK :NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर MBSS में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच

गौरतलब रहे कि योगी सरकार में किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन हुआ है। जिसकी उपाध्यक्ष सोनम किन्नर हैं। सुल्तानपुर उनका गृह जनपद है। ऐसे में यहां बार-बार किन्नरों का विवाद उनकी साख पर बट्टा लगा रहा है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English