यूपी :डॉ घनश्याम तिवारी हत्याकांड मामले में कार्यवाही हुई शुरू..गरजा बाबा का बुलडोजर..

आरोपी के ऊपर 50,000 का इनाम हुआ घोषित..4 करोड़ की अवैध संपत्ति प्रशासन ने की जब्त..

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से है जहाँ शनिवार को देर शाम हुई डॉक्टर की हत्या मामले में अब जिला प्रशासन सख्त हो गया है, जिला प्रशासन ने आज पी एस सी की दो बटालियन फोर्स के साथ हत्या आरोपी अजय नारायण के चचेरे भाई चंदन सिंह जो कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं उनके अवैध कार्यालय पर योगी सरकार का बुलडोजर चलवा दिया।आपको बताते चलें कि शनिवार की देर शाम नारायणपुर पुलिया के पास डॉक्टर घनश्याम तिवारी को भू माफियाओं ने पैसे के लेन-देन को लेकर इतनी पिटाई की उनकी मौत ही हो गई, आपको बताते चलें घनश्याम तिवारी जो कि पेशे से संविदा चिकित्सक थे जिनकी तैनाती जयसिंहपुर पीएससी में थी और वह शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहते थे और उन्होंने एक जमीन शहर के विद्या मंदिर के पीछे खरीद रखी थी जिसके कब्जे को लेकर आए दिन भू माफिया उन्हें परेशान करते थे और हद तो जब तब हो गई जब शनिवार को भू माफियाओं की बात ना मानने पर डॉक्टर घनश्याम तिवारी को अपनी जान गंवानी पड़ी।हाई प्रोफाइल इस मामले में रात को ही भाजपा के पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा जिला हॉस्पिटल सुलतानपुर पहुंचे और मृतक की पत्नी निशा तिवारी से घटना के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने नारायणपुर के अजय नारायण सिंह का नाम लिया उन्होंने कहा उनके पति की हत्या अजय नारायण सिंह ने की है अजय नारायण सिंह का फैमिली बैकग्राउंड सत्ता धारी पार्टी बीजेपी से है ऐसे में विपक्षी पार्टी ने भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया था।आज जिला प्रशासन मौके पर पहुंचकर चंदन नारायण सिंह के अवैध कार्यालय को बुलडोजर से ढहा दिया साथ ही एक अवैध मैरिज लॉन को भी ध्वस्त कर दिया गया और मुख्य अभियुक्त अजय नारायण सिंह के ऊपर ₹50,000 का इनाम भी घोषित किया गया है, जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि अजय नारायण व उनके रिश्तेदारों की अवैध जमीनों की जानकारी ली जा रही है जानकारी मिलने पर उन पर भी कार्रवाई होगी साथ ही जिलाधिकारी ने कहा मृतक घनश्याम तिवारी की पत्नी को उनकी जमीन पर कब्जा दिला दिया गया है और जो उनकी मांगे हैं उसको शासन को भेज दिया गया है

Related Articles

हिन्दी English