यूपी : पढ़िए.. सुल्तानपुर की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने अधिकारियों,कर्मचारियों व जनता के साथ किस तरह से मनाया स्वतंत्रता दिवस..

देश के लिए हम सभी समर्पित : डी एम जसजीत कौर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहां आज पूरे देश के साथ सुल्तानपुर जिले में भी आजादी का 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया,राष्ट्रीय पावन पर्व के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने ध्वजा रोहण कर तिरंगे को शलामी दी,राष्ट्रगान के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियो व कर्मचारियों को देश पर समर्पण के लिए शपथ दिलाया।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि कलेक्ट्रेट के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया,सबसे पहले 9:15 AM से 10:15 AM तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइफ टेलीकास्ट देखा गया तत्पश्चात तय समयानुसार कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया गया,आज इस शुभ अवसर पर सीरीज ऑफ प्रोग्राम जो जनपद में हो रहे थे,उसका फाइनल कन्विनेशन हो रहा है,बीते 9 अगस्त से जनपद में कार्यक्रम शुरू हुए थे,जिसमे हमने हर गाँव में हर कस्बे में शिलापट लगवाए और उस पर हम लोगों ने शहीदों के नाम अंकित कराने का कार्य किया,इससे संबंधित हम लोगों ने और भी कार्यक्रम करवाये।

ALSO READ:  मेरठ में स्कूटी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !

जिलाधिकारी ने आगे बताया कि कल 14 अगस्त विभाजन विभीषिका दिवस पर हम लोगों द्वारा शासन के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, मौन यात्रा किया,और विभाजन से पीड़ित लोगों का दुख भी हम सब ने एक साथ सुना और प्रदर्शनी भी लगवाई गई।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

आज उसी क्रम में कलेक्ट्रेट में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया और 15 अगस्त सेलिब्रेट किया जा रहा है,इसके बाद पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीदों के परिवाओं को आमंत्रित किया गया है,कार्यक्रम में उन सब को सम्मानित भी किया जाएगा।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English