यूपी : अरे..सुल्तानपुर में ये क्या..डायल 112 के सिपाही पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप..सीओ ने किया लाइन हाज़िर

आधी रात सादे ड्रेस में सिपाही घुसा था महिला के घर..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के जिले से है सुल्तानपुर में एक महिला ने सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि रात के अंधेरे में सिपाही धड़ल्ले से उसके घर में घुसा और उसे पकड़ लिया। उसने महिला पर रिवाल्वर ताना। किसी सूरत महिला ने भाग कर जान बचाया। इस मामले में सीओ ने सिपाही को लाइन हाजिर किया है।

जानकारी के अनुसार कादीपुर के दोस्तपुर अंतर्गत खालिसपुर निवासी रमा देवी पुत्री स्वर्गीय इंद्रजीत गौतम ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि मैं रोज की तरह बीते 24 और 25 जुलाई की रात को अपने घर के अंदर कमरे में सो रही थी। देर रात थाना दोस्तपुर से डायल 112 पर तैनात सिपाही संदीप सिंह शादी ड्रेस में एका एक मेरे घर के अंदर घुस आए और जहां मैं सो रही थी वहां आकर मुझे पकड़ लिया। जिससे मेरी आंख खुल गई। सिपाही मुझे हाथ में रिवाल्वर लेकर दिखाने लगा। मैं चिल्लाते हुए अपने आपको उसी सिपाही से छुड़ाकर बाहर आई और अपने घर का दरवाजा बंद कर दिया। और सुनकर गांव के काफी लोग इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना थाने पर दिया गया। थाने से एसआई अनिल अवस्थी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवा कर उक्त सिपाही को पकड़ कर रिवाल्वर सहित थाने ले गए। बैरहाल मामले पर सी ओ ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।

Related Articles

हिन्दी English