सुल्तानपुर :करीब 200 सालों से रह रहे 55 परिवारों को घर खाली करने की मिला नोटिस।जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ 55 परिवारों पर घर खाली करने की नोटिस से हड़कम्प मचा हुआ है। आरोप है कि इन परिवार वालों ने तालाब की भूमि पर मकान निर्माण कर रखा है।

लिहाजा अपने मकान को बचाने या कहीं और विस्थापित करने की याचना लेकर गांव के लोग कलेक्ट्रेट पहुँचेऔर जिलाधिकारी से न्याय की मांग की है।दरअसल ये मामला है दूबेपुर ब्लाक के अहिमाने गांव का। इसी गांव की एक महिला ने गांव के ज्यादातर मकान तालाबो में बने होने के चलते उसे हटवाने के लिये हाईकोर्ट का सहारा लिया था। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और गांव के करीब 55 परिवारों को तहसील सदर से तालाब की भूमि पर मकान निर्माण हटाने की नोटिस थमा दी गई है, नोटिस मिलते ही पीड़ित गांव वाले महिला बच्चे लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे और जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

ग्रामीणों की माने तो इनकी कई पीढियां करीब 200 वर्षों से यहां रहते चले आये हैं। उनकी माने तो पहले के लोगों ने मिट्टी निकाली थी, बाद में चकबंदी के दौरान उसे तालाब घोषित कर दिया गया। लिहाजा अब तहसील से 55 परिवारों को घर खाली करने की नोटिस थमा दी गई है। अब मकान खाली करने से करीब 250 लोग प्रभावित हो रहे हैं। लिहाजा पीड़ित परिवार अपनी याचना लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे और कहीं और विस्थापित करने की मांग उठाई।आपको बता दें जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पीड़ित परिवारों से बात करते हुये उन्हें आश्वस्त किया है कि जो भी पात्र है उन्हें पट्टा दिलवा दिला दिया जाएगा।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English