UK : पुलिस ने चेक किया तो निकला स्मैक तस्कर, पुडिया भी मिली जेब में, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
- UK : ऋषिकेश पुलिस द्वारा 6.36 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार
ऋषिकेश: जनपद को नशा मुक्त करने तथा नशा (अवैध शराब/चरस/स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 16.11.2026 को पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान डीजीबीआर चौक से लगभग 200 मीटर आगे वन विभाग कार्यालय के गेट के पास सड़क किनारे खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति की जीन्स की जेब से एक सफेद पॉलीथिन में हल्के भूरे रंग का डलीनुमा एवं पाउडर पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर पन्नी सहित कुल 6.36 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद पदार्थ का ड्रग डिटेक्शन किट से परीक्षण करने पर परिणाम पॉजिटिव आया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अजीत राजभर पुत्र देवनाथ राजभर, निवासी मकान नंबर-33, श्रीकृष्णा नगर, वीरभद्र, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 27 वर्ष बताया। अभियुक्त को मौके से समय 15:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-603/2026, धारा 8/21/29 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त आज को न्यायालय पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा
बरामदगी का विवरण
(1) अभियुक्त अजीत राजभर के कब्जे से 6.36 ग्राम अवैध स्मैक बरामद।
***********************
गिरफ्तार अभियुक्त
************
1-अजीत राजभर पुत्र देवनाथ राजभर, निवासी मकान नंबर-33, श्रीकृष्णा नगर, वीरभद्र, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 27 वर्ष।
********
पुलिस टीम
********
1-उपनिरीक्षक साहिल वशिष्ठ
2-कांस्टेबल 260 गौरव यादव
3-कांस्टेबल 1368 सोहन सिंह





