UK: पूर्व CM हरीश रावत पहुंचे एम्स ऋषिकेश, गूलर बस हादसे के घायलों का जाना हाल

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गूलर में हुई भीषण बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की. उनका कुशलक्षेम जाना व घायलों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली. सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के मुताबिक़, उन्होंने चिकित्सकों से भी घायलों के स्वास्थ्य एवं उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की. बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।हरीश रावत ने कहा कि इस कठिन समय में सभी घायलों और उनके परिवारों के साथ संवेदनाएं हैं। घायलों को उचित उपचार मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।मौके पर ऋषिकेश पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला, भूपेंद्र राणा, सुमित रावत, राहुल, अभिषेक मौजूद थे।





