ऋषिकेश : त्रिवेणी घाट पर फिर से रेहड़ी ठेले लगने लगे हैं, इसके लिए निगम क्या कर रहा है :राकेश सिंह एडवोकेट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : हरिद्वार रोड स्थित नगर निगम बोर्ड की समीक्षा बैठक में पार्षद राकेश सिंह एडवोकेट ने शहर के कई मुद्दे रखे.जिनमें प्रमुख तौर पर कहा गया, आज वार्डों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई हैं, जब भी जैसे जी 20 कार्यक्रम व कावड़ यात्रा आदि होती है तो हमारे वार्ड एवं शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो जाती है.

इसलिए वार्डों में पहले से तैनात सफाई कर्मचारियों को न छेड़ा जाए. बल्कि इन कार्यों के लिए नए करचारियों की व्यवस्था की जाए. साथ ही यह भी कहा कि सबसे पहले त्रिवेणी घाट का निर्माण करने वाले बिरला की मूर्ति आज जहां पर लगाई गई है वह सुरक्षित स्थान नही है इसलिए जहां पर अब मूर्ति लगाई गई है. वहां पर कैमरे लगाए जाएं और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मदत्त जिनके प्रयास से यह घाट बना था उनका शिलापट निगम पूर्व की भांति शीघ्र लगाएं । जी 20 के दौरान देहरादून रोड पर जो नाली के कार्य हुए हैं वह घटिया निर्माण की वजह से टूटने लगे हैं, शीघ्र संबंधित विभाग व ठेकेदार को नोटिस देकर ठीक करवाया जाए और जी 20 कार्यक्रम में निगम के पार्षदों को न बुलाना चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान जोकि हमेशा याद रहेगा ।

इस बात को भी कहना चाहता हूं कि नगर निगम निर्माण विभाग द्वारा पूर्व में पास निर्माण संबंधित प्रस्ताव पर कोई कार्य न करना दुर्भाग्यपूर्ण है जिस कारण सड़क व नाली टूटी पड़ी है, त्रिवेणी घाट पर पुनः रेडी ठेले वाले लगने लगे हैं. इसके लिए निगम क्या कर रहा है, और बोर्ड समीक्षा बैठक के दौरान यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा हर घर जल, हर घर नल, पेयजल योजना चल रहा है उसका निर्माण कार्य बहुत ही घटिया स्तर का है जिसकी जांच शासन स्तर से करवाई जाय । पूरे शहर से आवारा पशु और बंदरों को हटाने का शीघ्र प्रबंध किया जाए।

Related Articles

हिन्दी English