ऋषिकेश में कांग्रेस का बड़ा सियासी उलटफेर! सिर्फ 7 पार्षदों के दम पर भाजपा को मात, संध्या बिष्ट गोयल ने दर्ज की जीत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ऋषिकेश नगर निगम में जिला योजना समिति के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश में जिला योजना समिति सदस्य पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती संध्या बिष्ट गोयल ने जीत दर्ज कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया। सीमित संख्या बल के बावजूद कांग्रेस ने अपने 7 पार्षदों के समर्थन के दम पर भाजपा को मात दी और चुनाव में अपनी मौजूदगी का प्रभाव दिखाया।
इस चुनाव के नतीजे ने नगर निगम की स्थानीय राजनीति में पार्षदों की भूमिका और आपसी समन्वय को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। कांग्रेस की इस जीत को पार्टी के पार्षदों की एकजुटता और रणनीतिक तालमेल के रूप में देखा जा रहा है।जीत की खबर सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने श्रीमती संध्या बिष्ट गोयल को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह जिला योजना समिति में ऋषिकेश के विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगी और जनहित की योजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता रहेगी। संध्या बिष्ट गोयल को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।
ALSO READ:  UK :प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: भाव, प्रेम और पराक्रम का अद्भुत संगम, "शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए"
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English