सोनीपत :पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की हरियाणा के सोनीपत के पास सड़क हादसे में मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सोनीपत : पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई. बता दें कि ये वही दीप सिद्धू हैं, जो किसान आंदोलन से सुर्खियों में आए थे. जानकारी के मुताबिक ये सड़क हादसा दिल्ली के पास सोनीपत में हुआ. इस दौरान उनकी कार में एक महिला भी सवार थी.

उनके साथ दो दोस्‍त भी थे जो घायल हुए हैं। उन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जाता है कि उनकी गाड़ी की टक्‍कर किसी कंटेनर के साथ करनाल टोल प्‍लाजा के पास हुई थी। वह स्‍कॉर्पियो गाड़ी में सफर कर रहे थे। उनके साथ एक महिला दोस्‍त भी थी। दीप सिद्धू का शव खरखौदा अस्पताल में है। वहां से सोनीपत भेजा जा रहा है।

ALSO READ:  मेरठ में स्कूटी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !

आपको बता दें, दीप सिद्धू उस समय चर्चा में आए थे जब पिछले साल कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनकारी किसानों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्‍टर परेड निकाली। उसी दौरान कुछ लोगों ने लाल किले पर चढ़कर धार्मिक झंडा लगा दिया था। इस मामले में दीप सिद्धू पर आरोप लगा था कि उन्‍होंने आंदोलनकारियों को उकसाया था। इसके बाद से बताया जा रहा था कि दीप को धमकियां मिल रही थीं।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। सिद्धू पर आरोप था कि घटना के बाद से सिद्धू सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रहे थे। जिन्‍हें उनकी एक महिला मित्र अपलोड कर रही थी।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English