UK: हल्द्वानी में विकास परियोजनाओं की महापौर गजराज ने की गहन समीक्षा

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी : नगर में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर महापौर गजराज बिष्ट ने UUSDA के क्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह सहित सहायक अभियंता मौजूद रहे। महापौर ने नगर में चल रही सभी विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए कार्यों की प्रगति और समयसीमा की जानकारी ली।
महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को त्वरित गति से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के कारण आम जनमानस को किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया।महापौर ने कहा कि नगर के विकास कार्यों का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी विभाग और कार्यदायी संस्थाएं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हल्द्वानी में विकास कार्यों को गति दी जा रही है.





