UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
ADVERTISEMENTS
देहरादून/पिथौरागढ़ : उत्तराखंड क्रांति दल #UKD के स्तम्भ कहे जाने वाले काशी सिंह ऐरी ने एक INTERVEIW में अपनी बातें सामने रखी. वे पार्टी के संस्थापक सदस्य भी हिं…. तीन बार विधायक रह चुके हैं..उतर प्रदेश के समय उन्हूने पहला चुनाव लड़ा.उत्तराखंड में वे एक ऐसे नेता हैं जिनकी आम जन के साथ साथ अन्य दलों में भी रिस्पेक्ट है…और उनकी बातों को लोग गौर से सुनते हैं..वे उत्तर प्रदेश के समय भी और उत्तराखंड के समय भी विधायक रह चुके हैं…उन्हूने इन्टरनेट मीडिया में इंटरव्यू में क्या कहा पढ़िए ” किसी राजनीतिक संगठन में रहते हुए राजनीति में सबसे ज़रूरी है कि आपमें संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और दृढ़ता हो तथा उसके विचारों में आपका विश्वास हो । तभी आप किसी संगठन और अपने राजनीतिक जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।मेरे राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, सफलताएँ भी मिलीं और असफलताएँ भी, लेकिन संगठन के प्रति मेरा समर्पण और निष्ठा तथा उसके विचारों के प्रति मेरी दृढ़ता हमेशा कायम रही।”

“मेरे लंबे राजनीतिक जीवन में मुझे अलग-अलग राजनीतिक दलों से कई प्रस्ताव आए, जिनमें मंत्री पद सहित विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देने की कोशिशें भी हुईं। लेकिन मैंने सभी से यही कहा—हमें उत्तराखंड राज्य चाहिए और हम उसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमें पद या प्रतिष्ठा नहीं चाहिए।राज्य बनने के बाद भी राष्ट्रीय दलों की ओर से कई तरह के प्रलोभन और प्रस्ताव आए। मंत्री बनने से लेकर सांसद का टिकट देने तक के प्रस्ताव लेकर उनके नेता मेरे पास आते रहे। मैंने उन सभी प्रस्तावों को ठुकराते हुए यही कहा कि पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है।हम उत्तराखंड क्रांति दल में थे, हैं और रहेंगे तथा उत्तराखंड के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। कोई भी प्रलोभन या लालच हमें न तो विचलित कर सकता है और न ही तोड़ सकता है।हमारा संघर्ष उत्तराखंड के लिए था, उत्तराखंड के लिए है और उत्तराखंड के लिए रहेगा। हम उत्तराखंड क्रांति दल रहते हुए अंतिम साँस तक यह संघर्ष जारी रखेंगे।”
जय भारत, जय उत्तराखंड।



