सोनभद्र: एसडीओ ने किया विद्युत सब स्टेशनों का औचक निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ओबरा/सोनभद्र : बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पीसीएल ओबरा एसडीओ ने गुरुवार की देर रात विद्युत सब स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। देर रात विद्युत उपकेंद्रों पर एसडीओ को देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ओबरा,डाला व चोपन सब स्टेशन पर ड्यूटी व रोस्टिंग रजिस्टर चेक किए। एसडीओ इं. विमलेश सिंह ने बताया कि सब स्टेशन पर तैनात विद्युत कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर औचक निरीक्षण किया गया।

ALSO READ:  UK : यूरोप से आध्यात्मिक  सनातन धर्म यात्रा में आऐ विदेशी साधक पहुंचे श्री भरत मंदिर ऋषिकेश, हुआ स्वागत

उन्होंने बताया कि रोस्टिंग की सूचना सभी उपभोक्ताओं को देने के लिए कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया गया। सब स्टेशन पर कोई भी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

हिन्दी English