UK :बिलख पड़े हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश, बोले विधायकी छोड़ने को तैयार हूँ, जान को है खतरा, कई आरोप भी लगाये,जानें 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • हल्द्वानी के कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी और परिवार की जान को ख़तरा बताया 
  • जब एक विधायक के साथ ऐसा हो सकता है तो आम लोगों की क्या गारंटी ? : सुमित हृदयेश 

हल्द्वानी : कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश जो पूर्व कद्दावर नेता स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के पुत्र हैं…ने बुधवार को हल्द्वानी में प्रेस कांफ्रेस कर कई आरोप लगाए. साथ ही अपनी विधायकी छोड़ने की बात भी कही. इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण जो उन्हूने कहा, भावुक हुए फिर बोले, मेरी भी हत्या हो सकती है, मेरी परिवार को ख़तरा है. उन्हूने दावा किया, राज्य में एक बड़ा गैंग काम कर रहा है. नेताओं के फोन टैप हो रहे हैं. उन्हूने यहाँ तक कह दिया, उनकी गाडी का एक्सीडेंट हो सकता है. उन्हूने ये की गुहार लगाईं है. हृदयेश ने गैरसैण विधानसभा सत्र में ऐसा कुछ करने की बात कही, जो खौफनाक है.

ALSO READ:  UK : भाजपा राज में हो रही लोकतंत्र की हत्या- जयेन्द्र रमोला

उन्हूने कहा प्रदेश में एक बड़ा गिरोह शक्रिय है. AI के जरिये उनकी फर्जी रिकॉर्डिंग कर ऑडियो विडियो तैयार कर वायरल किया जा सकता है.  उन्हूने कहा, इस मामले में पहले भी वह शिकायत कर चुके हैं. पिछले आल अप्रैल में तत्कालीन एसएसपी को भी उन्हूने लिखित में शिकायत दी थी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने भी यह मामला रखा था. फोन टैपिंग और अन्य आरोपों की पुष्टि होना बाकी है. शासन प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रया अभी तक नहीं आई है.  विधायक हृदयेश ने निजी कंपनियों से जुड़े और प्रभावशाली  लोगों के  इस षड़यंत्र में शामिल होने की आशंका जताई.  प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ रामनगर के संजय नेगी और बाजपुर के सोनू शर्मा भी साथ दिखे. सुमित हृदयेश ने कहा, दोनों को कांग्रेस में शामिल करने पर कहा वे उनके लिए विधायकी छोड़ने को भी तैयार हैं. लेकिन उन्हें न्याय चाहिए. उन्हें अपनी और बच्चों की फिक्र है. 

ALSO READ:  UK: पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण करेंगे 11 अक्टूबर से भट्टोवाला ऋषिकेश से जनसंवाद का आगाज
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English