ऋषिकेश में घर के अंदर के अंदर घुसा 6 फुट लंबा सांप, डॉ विनोद जुगलान ने किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : ग्राम सभा खदरी खड़क माफ निवासी पूर्व सैनिक धन पाल सिंह गुसाईं के घर में एक बड़ा सांप घुस आने से हड़कम्प मच गया।उन्होंने औचक सांप आमद की सूचना सर्प मित्र पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान को दी।

सूचना पाते ही सर्प मित्र मौके पर पहुँच गए।तब तक साँप बाथरूम के ड्रेन पाइप में घुस गया था।कड़ी मेहनत के बाद सर्प मित्र डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने साँप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में प्राकृतिक सुवास प्रदान किया। साँप के रेस्क्यू करते ही मौके पर एकत्रित भीड़ और परिजनों ने राहत की साँस ली।सर्प मित्र पर्यावरण सचेतक विनोद जुगलान ने बताया कि यह प्यास म्यूकोमा इंडियन रैट स्नैक धामन प्रजाति का छः फुट लंबा विष रहित साँप है, जो रंग और लंबाई के कारण कोबरा की तरह ही दिखाई देता है।यह कीड़े मकोड़े और चूहों का शिकार करता है।कभी कभी चूहों का पीछा करते हुए घरों तक आ जाता है।इसलिए घरों के आसपास साफ सफाई और प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखें।मौके पर अखिल,अमन,पूनम गुसाई और कमला देवी उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न हुई
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English