ऋषिकेश में अंगवाल सोसाइटी आयी आगे, लगवाई सरकारी हॉस्पिटल के एमरजेंसी में RO मशीन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • राजकीय चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को निर्मल/शीतल जल उपलब्ध करवाए जाने के लिए अंगवाल वेलफेयर सोसाइटी ने  लगाया RO

ऋषिकेश : ऋषिकेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था अंगवाल वेलफेयर सोसाइटी ने राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को स्वच्छ, शीतल और जल उपलब्ध करवाए जाने को लेकर एक (RO) आरो मशीन उपलब्ध करवाई है।

इस मौके पर CMS पीके चंदोला ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, हमारे हॉस्पिटल में हर मंजिल में मशीन लगी हुई है पानी के लिए। एमरजेंसी में जो।मशीन लगी है उसका स्वागत करते हैं। कोई भी संस्था इस तरह का काम करती है तो अच्छा है। मरीज, तीमारदार, स्टाफ को साफ पानी पीने को मिलेगा।

ALSO READ:  हल्द्वानी :SIR-2026 के संबंध में साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई, जानें क्या हुआ 

अंगवाल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष सरोज डिमरी ने बताया कि वह एक दिन अपने पति को लेकर आई थी एमरजेंसी में दिखाने यहाँ पर पानी मांगा गया लेकिन नहीं मिल पाया। बहुत परेशानी हुई। फिर सोचा आम आदमी कितना परेशान होता होगा।उसके बाद पिछले काफी समय से राजकीय चिकित्सालय में आने वाले मरीज को स्वच्छ निर्मल पानी न मिलने की शिकायत मिल रही थी, जिनकी आवश्यकता को देखते हुए उनकी संस्था द्वारा चिकित्सालय में आरो मशीन लगाए जाने का निर्णय लिया और आज उसकी पूर्ति कर दी गई है, जिसके उपरांत सभी को स्वच्छ और निर्मल पानी मिलेगा इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके चंदोला, रेखा मिश्रा, मनोरमा उनियाल, सुमित्रा भट्ट,गोविंद राम भट्ट, जगदीश बलूनी, राहुल सक्सेना, सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : लिव-इन में रह रही युवती के 7 लाख युवक ने लिए, आयुक्त ने दिए निर्देश 3 महीने में लौटाए नहीं तो कार्यवाही होगी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English