ऋषिकेश : त्रिवेणी घाट पर बहा उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी युवक, PAC के जवान देवदूत बनकर आये जान बचाने (वीडियो देखिये)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :तीर्थ नगरी का ह्रदय स्थल कहे जाने वाला त्रिवेणी घाट पर आजकल श्रद्धालु और पर्यटक काफी संख्या में आ रहे हैं. गर्मी का पारा जैसे जैसे ऊपर चढ़ रहा है हर कोई त्रिवेणी घाट या फिर गंगा के अन्य घरों का रुख कर रहा है. मकसद एक सिर्फ गंगा में नहाने.

वीडियो में देखिये कैसे बचाया—–

ALSO READ:  UK : लोक कल्याण समिति, प्रतीतनगर द्वारा पंचम श्री रामलीला महोत्सव का भूमि एवं ध्वजा पूजन के साथ शुभारंभ

ऐसे में रविवार को त्रिवेणी घाट पर एक युवक बहने लगा. युवक का नाम अनीश (30) पुत्र रामसेवक उम्र 30 वर्ष सीतापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है पहले वह नहा रहा था घाट किनारे. अचानक देखा वह बीच में बहने लगा और आरती स्थल के सामने का क्षेत्रा उसने क्रॉस कर दिया था. तुरंत घाट पर तैनात 40 वाहिनी पीएसी कर्मी देवदूत बनकर आये और छलांग लगा दी पानी में. युवक को बाहर खींच कर ले आये. थोड़ी देर होती तो जान से हाथ धो बैठता युवक. जान बचाने वाले PAC कर्मियों में नायक रवि वालिया, कांस्टेबल पंकज ज़खमोला और शिवम कुमार रहे जिन्होंने सकुशल रेस्क्यू किया।वहीँ रेस्क्यू करने के बाद युवक ने कर्मियों को धन्यवाद कहा और आभार जताया.

ALSO READ:  UK :बिलख पड़े हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश, बोले विधायकी छोड़ने को तैयार हूँ, जान को है खतरा, कई आरोप भी लगाये,जानें 

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English