UK : ऋषिकेश में सिंधी बिरादरी ने सुशील छाबड़ा को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : श्री मनोकामना सिद्ध झूलेलाल मंदिर में सिंधी बिरादरी की ओर से शाइनिंग स्टार ऑफ उत्तराखंड सम्मान से सम्मानित सुशील छाबड़ा के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बिरादरी के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
समारोह में सिंधी बिरादरी के अध्यक्ष प्रेम कुमार चंदानी, उपाध्यक्ष इंद्र कुमार गोदवानी, महासचिव कृष्ण कुमार इदनानी, सह-सचिव विजय छाबड़ा, कोषाध्यक्ष राजेश चिचड़ा, बिहारी लाल राजपाल, राजकुमार, वितेन्द्र पाहवा और गिरधारी लाल अरोड़ा उपस्थित रहे।इसके अलावा सिंधी यूथ क्लब के अध्यक्ष गौरव कुकरानी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सिंधी लेडीज क्लब की ओर से माया चंदानी, भावना इदनानी सहित अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।





