ऋषिकेश : दो शव मिले पशुलोक बैराज में, एसडीआरएफ ने किये बरामद, स्थानीय पुलिस को किये दोनों सुपुर्द

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : पशुलोक बैराज में आज दो शव मिले एसडीआरएफ की टीम को. दोनों शवों को बरामद कर स्थानीय पुलिस के हवाले किया गया है.

दोनों शवों को गंगा नदी से निकलकर लक्ष्मण झूला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. खबर लिखे जाने तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. शुक्रवार को सुबह #SDRF एसडीआरएफ ढालवाला को सूचना मिली पहसलोक बैराज में एक शव तैर रहा है. तुरंत इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में टीम पहुंची बैराज. SDRF डीप डाइविंग टीम ने तुरंत शव को बाहर निकाला बैराज के अंदर से. लेकिन इसी दौरान एक और शव दिखने की सूचना मिली. उसे भी बाहर निकला गया.

ALSO READ:  UK : मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई

सजवाण ने बताया कि काफी पुराना शव काफी पुराना लग रहा है. वहीँ दोनों शवों को निकलकर लक्ष्मण झूला पुलिस को सौंप दिए हैं. मामले की पुलिस जांच में जुट गयी है. फिलहाल अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है.

Related Articles

हिन्दी English