ऋषिकेश :जन सत्याग्रह से लगातार मातृशक्तियों को प्रेरित करने का काम कर रही है ऋषिकेश कांग्रेस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : बुधवार को जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत इस तानाशाह सरकार के विरुद्ध कांग्रेस ने कृष्णा नगर कालोनी में चौपाल लगाकर मातृशक्तियों को इस तानाशाह सरकार के विरूद्ध जागृत करने का काम किया ।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि निरंतर जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत मातृशक्तियों व युवा साथियों को प्रेरित करने का काम कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है ताकि इस तानाशाह सरकार के विरुद्ध हम सब एक होकर अपने लिए अपने बच्चों के लिए आने वाले पीढ़ियों के लिए लड़ सके क्योंकि इस पूंजी पतियों की सरकार ने अमीर को अमीर बनाने का काम और गरीब को गरीब बनाने का काम कर रही है अगर हम अभी भी जागृत होकर इस सरकार के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे तो आने वाले समय में यह सरकार आमजन को अपने सत्ता के पावर से गुलाम बनाने का काम करेगी सभी मातृ शक्तियों को एकजुट होकर आने वाले निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में इनको पूरी तरह से बहाल करेंगे ताकि जो हमारे युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है महंगाई बढ़ रही है उन सभी पर रोक लग सके अन्यथा यह सरकार सब कुछ पूंजी पतियों के हवाले छोड़ देगी और आम जनता को सड़क पर लाने का काम करेगी।

ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम तिवारी व संगठन महासचिव दीपक जाटव ने कहा कि देश के साथ साथ आज उत्तराखण्ड प्रदेश नशे का प्रदेश बन गया है सरकार स्वयं शराब को प्रमोट कर रही है किताबें, दवा, तेल व राशन मंहगा हो रहा है शराब सस्ती हो रही उससे स्पष्ट होता है कि सरकार नशे को बढ़ावा देकर प्रदेश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है आज देश नहीं बेरोज़गारी के कगार पर खड़ा है वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार की दलित व पिछड़े वर्गों के प्रति स्पष्ट नीति ना होना कहीं ना कहीं उनकी मंशा को उजागर करता है और आज वर्षों से क़ाबिज़ लोग अपने घर के मालिकाना अधिकार को पाने के लिये इस सरकार में लगातार संघर्ष कर रहे हैं जबकि हर चुनाव में आकर सत्ता पक्ष लोग मालिकाना दिलाने का वादा करते हैं और सत्ता पाकर भूल जाते हैं ।

ALSO READ:  नैनीताल : भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी, ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत

सभा में पूनम, मंजू, आरती, सुरेश, बबली, पिंकी, संगीता देवी, मुन्नी, पार्वती, संगीता, ज्ञानवती, सरिता, मिताली देवी, बिंदर कोर, कमलेश, कांता, संतोषी, रीता, रूपा, नीतू देवि, मधु, कल्पना, ज्योति, विभा, प्रेमा देवी, सुन्दरी देवी, आलोक, अभिषेक, रामप्रवेश, चंद्रमणि, राजकुमार, प्रभाकर, सुरज, नारायण कुमार आदि मौजूद थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English